Marriage Certificate Online Apply : विवाह पश्चात मैरिज सर्टिफिकेट के लिए करें आवेदन और पाएं योजनाओं का लाभ

Marriage Certificate Online Apply : शादी के पश्चात मैरिज सर्टिफिकेट एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसके माध्यम से सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सुविधाओं के साथ-साथ कानूनी एवं आर्थिक लाभ भी प्राप्त होते हैं। इसीलिए यदि आपकी शादी हो गई है और आपने अभी तक मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो जल्द ही बनवा लें।

इस लेख में हम आपको मैरिज सर्टिफिकेट आवेदन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इसी के साथ लाभ, पात्रता एवं दस्तावेज की जानकारी भी शामिल है। जिसके माध्यम से आप मैरिज सर्टिफिकेट हेतु आसानी से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही मैरिज सर्टिफिकेट के लिए दांपत्य ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

Marriage Certificate Online Apply

शादी होने के बाद लड़का एवं लड़की के लिए मैरिज सर्टिफिकेट बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दस्तावेज के माध्यम से सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो जाता है। इसी के साथ-साथ कुछ योजनाएं ऐसी भी होती हैं, जो की दांपत्य जोड़े के लाभ हेतु ही शुरू की जाती हैं। इन सभी का लाभ लेने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट होना बहुत ही आवश्यक है।

इस सर्टिफिकेट हेतु लड़का एवं लड़की शादी के 1 महीने पश्चात आवेदन कर सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों उपलब्ध हैं। हालांकि पहले के समय में मैरिज सर्टिफिकेट की कोई आवश्यकता नहीं थी। लेकिन सरकार ने अब मैरिज सर्टिफिकेट को सरकारी कार्यो हेतु मुख्य दस्तावेज की मान्यता दे दी है।

मैरिज सर्टिफिकेट आनलाइन आवेदन के लाभ

  • इस दस्तावेज के माध्यम से विवाहित जोड़े को कानूनी अधिकार प्राप्त होते हैं, जिससे कि वह कानून से मिलने वाली सहायता को प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसी के साथ मैरिज सर्टिफिकेट आर्थिक सहायता के लिए भी बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ विवाहित जोड़े को सीधे प्राप्त होता है।
  • इसी के साथ मैरिज सर्टिफिकेट होने से विवाहित जोड़े को कानूनी मान्यता प्राप्त हो जाती है।
  • साथ ही मैरिज सर्टिफिकेट होने पर समाज में भी मान्यता प्राप्त हो जाती है, जिससे कि विवाहित जोड़े के लिए सामाजिक प्रक्रियाएं आसान हो जाती हैं।
  • इसके अलावा मैरिज सर्टिफिकेट बनने से पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेज आसानी से बन जाते हैं।

मैरिज सर्टिफिकेट आनलाइन आवेदन हेतु पात्रता

  • इसके लिए लड़की की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं लड़के की आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसी के साथ लड़का एवं लड़की भारत के मूल निवासी होने चाहिए।
  • इसी के साथ लड़का एवं लड़की की शादी हुए 1 महीना हो गया हो।
  • इसके अलावा यदि आपका तलाक हो गया है और आप पुनः विवाह करके मैरिज सर्टिफिकेट बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको तलाक सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी।

मैरिज सर्टिफिकेट आनलाइन आवेदन हेतु दस्तावेज

  • लड़का एवं लड़की दोनों के आधार कार्ड।
  • विवाह निमंत्रण प्रमाण पत्र।
  • विवाहित लड़का एवं लड़की का आय प्रमाण पत्र।
  • विवाहित लड़का एवं लड़की का निवास प्रमाण पत्र।
  • विवाहित लड़का लड़की का फोटोग्राफ।
  • इसी के साथ विवाह संबंधित दो गवाह।
  • साथ ही प्रधान द्वारा तैयार किया हुआ हलकनामा।

मैरिज सर्टिफिकेट आनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन के लिए सर्वप्रथम इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर मैरिज सर्टिफिकेट आवेदन के विकल्प को क्लिक करें।
  • इसके पश्चात एक नया आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फार्म में पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसी के साथ आवेदन फॉर्म से संबंधित दस्तावेजों को भी अपलोड करना है।
  • इस प्रक्रिया के पूर्ण हो जाने पर मैरिज सर्टिफिकेट फॉर्म का आवेदन हो जाएगा।

Leave a Comment